फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: साइबर हमला...नौंवे दिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए नोटिफिकेशन

Thu, 10 Oct 2024 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से इस महीने में उत्तराखंड सचिवालय अपर निजी सचिव भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार साइबर हमले के नौंवे दिन आईटीडीए के तकनीकी विशेषज्ञों ने राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट सुचारू कर दी। इसके साथ ही आयोग ने कई भर्तियों के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिए।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी विज्ञप्तियों के मुताबिक, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से इस महीने में उत्तराखंड सचिवालय अपर निजी सचिव भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब इसकी तिथि अलग से जारी की जाएगी।

Uttarakhand: राजाजी नेशनल पार्क से सुरंग के जरिये हरिद्वार बाईपास निकालने की योजना, एनएचएआई की है ये योजना
विज्ञापन


आयोग 26-27 अक्तूबर को समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। 26 को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन और द्वितीय सत्र में हिंदी संरचना की परीक्षा होगी। 27 को एक सत्र होगा, जिसमें निबंध की परीक्षा होगी। इस भर्ती के एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंच जाएं। सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचानपत्र भी ले जाना होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें