हरिद्वार पुलिस ने बरेली के स्मैक तस्कर गिरोह के सरगना पर शिकंजा करते हुए उसकी 52 लाख से अधिक की संपत्ति को चिह्नित किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में भेज दी गई है। जल्द ही संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि थाना श्यामपुर में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। मुकदमे में गैंग लीडर आरोपी शराफत अली निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून व गैंग के सदस्य शहजाद खान निवासी बिहार कला इज्जतनगर जनपद बरेली, सलमान खान निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून, शहादत खान निवासी पीर बौडढा थाना इज्जतनगर जिला बरेली का नाम सामने आया था। सभी आरोपी स्मैक और नशीले पदार्थों की तस्करी बरेली से लाकर देहरादून और हरिद्वार के इलाके में करते थे।
Uttarakhand: रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पीटा भी; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि विभाग के आंकलन में आरोपी आरोपी शराफत की करीब 52 लाख रुपये की संपत्ति सामने आई है। ये संपत्ति अवैध कमाई से अर्जित की है। संपति जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट कोर्ट में प्रेषित की जा चुकी है। बताया कि आरोपी शराफत और उसके साथी श्यामपुर थाने से 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2023 में पकड़े गए। इससे पहले 250 ग्राम स्मैक के साथ थाना भमौरा बरेली, वर्ष 2020 में 31 ग्राम हेरोइन के साथ विकासनगर देहरादून, वर्ष 2022 में थाना सियानी गेट में 210 ग्राम हेरोइन के साथ और वर्ष 2019 में सात ग्राम स्मैक साथ थाना सहसपुर देहरादून से भी जेल जा चुका है। आरोपी ने विभिन्न खातों में पैसा जमा कर रखा था। तीन प्लॉट एक मकान की खरीददारी देहरादून में की थी।