फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वीर : लगातार छह घंटे क्वारंटीन में डटी रहती हैं डॉ. दीप्ति, कहा- सामाजिक दूरी से ही हारेगा वायरस

Fri, 10 Apr 2020 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
डॉ. दीप्ति रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागेश्वर जिला मुख्यालय के केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) गेस्ट हाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन में जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. दीप्ति रावत लगातार छह घंटे तक अपनी सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन


इस दौरान वह क्वांटीन में लाए गए नए लोगों की जांच करने के साथ ही पहले से रखे गए लोगों की जांच करती हैं। बताती हैं कि यह समय अपने साथ ही अन्य लोगों की भी सुरक्षा का है।

क्वारंटीन में रखे लोगों का ध्यान रखना है। कहती हैं कि परिवार की भी जिम्मेदारी है, लेकिन सबसे पहले दायित्व है, जिसका निर्वहन हर हाल में करना है। उनका कहना है कि लोगों को लॉकडाउन का पूरा पालन करने के साथ ही सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देना होगा। इसी से कोरोना हारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें