कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने के अलावा पुलिस कई सकारात्मक कार्य भी कर रही है। रानीखेत में मानसिक रूप से कमजोर कई विक्षिप्त घूमते हैं। लॉकडाउन के दौरान इनके संरक्षण की जिम्मेदारी पुलिस के सिपाही दिलीप कुमार ने बखूबी संभाली है।
गांधी चौक पर खुले आसमान के नीचे रह रहे विजय नामक मानसिक रूप से कमजोर की दिलीप सिंह ने जिंदगी बदल दी है। कुछ समय पहले विजय के पैर में चोट लग गई थी। सिपाही ने कंपाउंडर की मदद से घायल विक्षिप्त की ड्रेसिंग की। वह नियमित उपचार के लिए अपनी बाइक पर उसे अस्पताल ले जाते हैं। उसे प्रतिदिन नहलाया जाता है।
विक्षिप्त अब दिलीप कुमार का कहना भी मानने लगा है। दोनों समय खाना खिलाने की जिम्मेदारी भी दिलीप बखूबी निभा रहे हैं।