उत्तराखंड में शनिवार को संक्रमितों की तुलना में लगगभ छह गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है, लेकिन कोरोना मरीजों की मौतें नहीं थम रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 844 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: छात्रों की जगह अफसरों और प्रिंसिपलों के खाते में भेज दिए टैबलेट के पैसे
देहरादून, पौड़ी व चमोली जिले में 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें कैलाश हास्पिटल, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, वेलमेड हास्पिटल देहरादून में तीन-तीन, एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कालेज, हिमालयन हास्पिटल, हंस फाउंडेशन हास्पिटल पौड़ी और चमोली जिले में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 178 हो गई है।
वहीं, 4186 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 59561 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 20715 सक्रिय मरीज अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 71.74 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।