फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: देहरादून में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ED के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 22 Aug 2024 01:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए निकले। कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ता आज ईडी के खिलाफ देहरादून में सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दाैरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद हरक सिंह रावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए निकले। प्रदर्शन में हरक सिंह रावत, रंजीत रावत, सूर्यकांत धस्माना, शूरवीर सिंह सजवाण, गणेश गोदियाल, प्रदीप टम्टा, ज्योति रौतेला भी शामिल हुए। 

Uttarakhand: विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा, सदन के बाहर धरने पर बैठे विधायक
विज्ञापन


पुलिस ने ईडी ऑफिस से पहले ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल जिस तरह से भाजपा सरकार कर रही है, हम उसका विरोध कर रहे हैं। एक कानून पास करने के लिए कांग्रेस के 143 सांसदों की सदस्यता खत्म की गई। आज देश में उन शक्तियों का शासन है, जो नाथूराम गोडसे को जिंदाबाद करते हैं। आज हर परिवार का कोई न कोई बच्चा बेरोजगार है। हमारे नेता राहुल गांधी ने एक साल पहले जो बात उठाई थी, आज हिडनबर्ग ने उसका खुलासा किया है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है। ईडी के अफसरों को भी समझना होगा कि सरकार आती-जाती रहती है। देश मे जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई है, देश की जनता देख रही है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उसका समय-समय पर जनता ने जवाब दिया है। अभी तो देश ने केवल अंगड़ाई ली है। देश का माहौल बदल गया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली में चुनाव होंगे, उस दिन बदलाव और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें