फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सीएम धामी की घोषणा, अध्यात्म का केंद्र बनेगा गैरसैंण, भराड़ीसैंण में बनेगा मां भराड़ी का भव्य मंदिर

Thu, 22 Aug 2024 12:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण

सार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की मांग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
पत्रकारों से मिलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की मांग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए। कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए और इसके लिए स्थानीय जनता व हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं। 

Uttarakhand Assembly Session: आज सदन में पेश होगा करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, विधेयक भी आएंगे
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो। इसके लिए गैरसैंण भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए सचिव स्तर के अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, चमोली जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट, रजपाल बिष्ट, दिनेश थपलियाल और जगदीश पोखरियाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें