फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बोर्ड का रिजल्ट जारी होने से पहले अचानक लापता हुआ छात्र, 83 प्रतिशत अंकों से हुआ पास

Tue, 30 Apr 2024 08:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

Uttarakhand Board Result 2024: अतुल 12वीं का छात्र है और मंगलवार को परीक्षा परिणाम आना था। बताया जा रहा है कि वह कुछ पेपर को लेकर वह तनाव में था। हालांकि उसका परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
लापता छात्र अतुल नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम के दिन चमोली में 12वीं का छात्र अचानक लापता हो गया है। परिजनों ने छात्र के लापता होने की शिकायत गोपेश्वर थाने में दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि वह रिजल्ट को लेकर तनाव में था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप क्षेत्र निवासी अतुल नेगी (18) पुत्र अनसूया नेगी सुबह वॉक पर निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने गोपेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

UK Board Result 2024: जुड़वा भाई-बहन ने किया कमाल...12वीं की मेरिट में एक साथ बनाई जगह, ऐसे हासिल की सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल 12वीं का छात्र है और मंगलवार को परिणाम आना था। कुछ पेपर को लेकर वह तनाव में था। हालांकि उसका परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा और उसने 83 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि परीक्षा परिणाम को लेकर चल रहे तनाव के चलते वह कहीं चला गया।  गोपेश्वर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तालश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें