फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2020: हैरतअंगेज! परीक्षा देने वाले फेल, न देने वाले हो गए पास 

Wed, 05 Aug 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

  • बाराकोट जीआईसी में इंटर जीव विज्ञान में फेल हुए सभी 12 परीक्षार्थी 
  • पेपर न देने वाले सात विद्यार्थियों को औसत अंकों के आधार किया पास
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की इंटर परीक्षा में अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है। बाराकोट जीआईसी में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तो फेल हो गए, मगर जिन्होंने इस पेपर में हिस्सा नहीं लिया उनकी कक्षा आगे बढ़ गई। इसे लेकर फेल होने वाले अभ्यर्थियों में नाराजगी है।

विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज इस निर्णय पर पुनर्विचार करने के साथ पुनर्मूल्यांकन करने का अनुरोध किया है। कोरोना संक्रमण की वजह से लटके उत्तराखंड बोर्ड के पेपर जून में संपन्न हुए।

बाराकोट जीआईसी में इंटर जीव विज्ञान के पेपर में कुल 19 छात्र-छात्राओं में से 12 ने पेपर दिया, जबकि सात गैरहाजिर रहे। परीक्षाफल आया तो जीव विज्ञान का पेपर न देने वाले सभी सात अभ्यर्थी पास हो गए, मगर  परीक्षा देने वाले सभी 12 अभ्यर्थी जीव विज्ञान में फेल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने इंसाफ की गुहार लगाई

खास बात यह है कि ये छात्र कोरोना काल से पूर्व हुए चार अन्य विषयों के पेपरों में पास हैं। इस विडंबना से परेशान अभ्यर्थियों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

बाराकोट जीआईसी में जीव विज्ञान का पेपर देने वाले सभी 12 परीक्षार्थी जीव विज्ञान में पास नहीं होने से इंटर में फेल हो गए हैं। परीक्षा निपटने के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया था कि कोरोना की वजह से जून में हुए पेपरों में हिस्सा न लेने वाले अभ्यर्थियों को उनके कुल अंक प्रतिशत के आधार पर छूटे पेपर में भी अंक दे दिए जाएंगे। इस वजह से जिन सात अभ्यर्थियों ने पेपर नहीं दिए, वे पास हो गए। 
रमेश राम, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी, बाराकोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें