Uttarakhand Lok sabha Elections 2024: अनिल बलूनी की पत्नी दीप्ति जोशी सरकारी नौकरी पर हैं। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को पास कुल 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 401 रुपये की चल अचल संपत्ति है। जबकि राज्यसभा चुनाव के दौरान उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 62 लाख 84 हजार 410 रुपये थी और कुल देनदारी 18 लाख 50 हजार 962 रुपये थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने पौड़ी में नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया। इसमें चल संपत्ति में उनके पास 38 लाख 71 हजार 901 रुपये व अचल संपत्ति के रूप में 71 लाख 55 हजार 500 रुपये है।
उनकी पत्नी दीप्ति जोशी सरकारी नौकरी पर हैं। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 890 रुपये की चल संपत्ति व 36 लाख 72 हजार की अचल संपत्ति है।