नेपाल की रहने वाली हैं राज्यलक्ष्मी
वर्ष 1971 में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने काठमांडू नेपाल स्थित रत्ना राजे लक्ष्मी कालेज से 12वीं की पढ़ाई की। उनके पास ढाई किलो सोने व हीरे के आभूषण हैं। उनके पास लग्जरी कारें भी हैं। उनके नाम पर कोई देनदारी नहीं है। उनके पति पर करीब 17 करोड़ की देनदारी है। प्रत्याशी के खिलाफ कोई वाद व मुकदमा विचाराधीन नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में शाह परिवार की ओर से करीब सवा सात करोड़ रुपये का आयकर भुगतान भी किया गया है।
छह करोड़ रुपये है गुनसोला की संपत्ति
कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। उनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये के करीब है। इसमें 10 लाख 22 हजार रुपए नगद हैं। तीन करोड़ रुपये के भूमि व मकान और करीब तीन करोड़ रुपये के विरासती संपत्ति है। उन्होंने वर्ष 1973 में मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उनके नाम पर कोई भी मुकदमा विचाराधीन नहीं है।