चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार
चारधाम यात्रा ने नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड (56.13 लाख) को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना लिया।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट
उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून जिले में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: भाजपा पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27,500 रुपये की चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
पढ़ें पूरी खबर