फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट

Tue, 06 Oct 2026 05:20 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

राजधानी देहरादून में आज तीन लोगों की हत्या हो गई। वहीं, यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। उधर, राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य ने पर्चा भरा। पढ़ें बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में आज बड़ी वारदात हो गई। रायपुर में तीन लोगों की बेरहमी से घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे। पढ़ें पूरी खबर

रुद्रप्रयाग: मौसम हुआ खराब, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, छह यात्री थे सवार

रुद्रप्रयाग में आज मौसम खराब बना हुआ है। जिसके चलते दोपहर करीब दो बजे एक हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं। अनुराग और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस अनुराग और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी की मौजूदगी में सौंपा पत्र

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर
 

चमोली: बर्फ की मोटी चादर में ढका माणा पास का देवताल, रास्ता बंद होने से पहुंचना मुश्किल, तस्वीरों में देखें

Trending Videos
विज्ञापन

चमोली:  ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त, भू-धंसाव से प्रभावित होने पर प्रशासन ने लिया फैसला
भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जर्जर और रहने योग्य नहीं होने के कारण प्रशासन ने इन भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भवनों में तहसील परिसर के भवनों के साथ ही सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस, 35 यात्री थे सवार

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

स्कूल वैन में ठूंस-ठूंसकर भरे थे बच्चे: सात सीटर गाड़ी में मिले 18 छात्र, टीम को देखकर वाहन दौड़ाया
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले। पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल: न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी होंगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जल्द संभालेंगे कमान

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें