रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक व एक महिला की मौके पर मौत, चार घायल
विकासखंड जखोली में मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बरात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक विक्रम सिंह व बसंती देवी पत्नी कृति सिंह पंवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में अन्य चार जिसमें दो की स्थिति गंभीर व दो को हल्की चोट आई हैं। उन्हें जखोली अस्पताल 108 के माध्यम से भेजा गया है व अन्य अन्य लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है।
पढ़ें पूरी खबर...
ऋषिकेश: जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक और युवती बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
पढ़ें पूरी खबर...