ऋषिकेश: योगनगरी में बनेगा गोसदन, नंदीशाला और एबीसी सेंटर भी बनेंगे, मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नगर निगम क्षेत्र में गोसदन, नंदीशाला और निराश्रित कुत्तों के लिए एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) केंद्र स्थापित किया जाएगा। वहीं संजय झील के सुंदरीकरण और सफाई के लिए वन विभाग के माध्यम से दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। झील क्षेत्र में चार कक्षों का विश्राम गृह बनाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
ऋषिकेश: भीड़ में महिला की आवाज सुनते ही रुके सीएम धामी, पास पहुंचकर सुनी पति के इलाज और राशन कार्ड की फरियाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।
पढ़ें पूरी खबर