उत्तरकाशी: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
गंगोत्री हिमालय में समुद्रतल से करीब बीस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चोटियों पर देश का पहला सफल हेली रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दो दिन चले इस अभियान में यूकाडा की हेली सेवाओं की मदद से टीमों ने 67 लोगों को सुरक्षित निकाला। इससे पूर्व अगस्त माह में सेना के हेलिकॉप्टर ने भी लद्दाख क्षेत्र की 18,500 फीट ऊंची नुन-कुन चोटी से एक घायल पर्वतारोही का सफल रेस्क्यू किया था।
पढ़ें पूरी खबर
रुड़की: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली
रुड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अमन को पुलिस ने बूढ़पुर गांव के खेतों में भुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि झबरेड़ी गांव निवासी अमन उर्फ भरोसी सिंह ने शनिवार को पड़ोसी युवक सूरज सिंह व सगी बहन रूपा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया।
पढ़ें पूरी खबर
चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा
नंदप्रयाग संगम पर में बुधवार को हादसा हो गया। तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें पूरी खबर
कोटद्वार: ढंगलगांव में देवर केसाथ बकरियां चरा रही थी महिला, अचानक भालू ने कर दिया हमला, बुरी तरह हुई जख्मी
नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में बुधवार शाम को बकरियां चरा रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर ले गए। पढ़ें पूरी खबर