कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश: कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाना होगा। सभी को केवल कांग्रेस के लिए काम करना है।
पढ़ें पूरी खबर
बदरीनाथ धाम: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची नरसिंह मंदिर, शीतकाल के लिए यहीं होगी विराजमान
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नरसिंह मंदिर पहुंची। 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान कुबेर और उद्धव की उत्सव डोलियां उनके शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर पहुंचाई गई थीं। यहां दोनों की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को नरसिंह मंदिर में विराजमान किया गया।
पढ़ें पूरी खबर