फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 05:29 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें सुर्खियों में रहीं। कुमाऊं में कुमारी सैलजा ने जनता को संबोधित किया। वहीं, रामनगर में बाघ ने दंपती पर हमला कर दिया। वहीं, देहरादून में लूटकांड में आरोपी युवक ने सरेंडर कर दिया। चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पढ़ें अहम खबरें..
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने किया हमला: महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा; पति ने बचाई जान

विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित ग्रासलैंड की ओर घास लेने जा रहे दंपत्ति की बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार दंपति गिर गए, इसके बाद बाघ ने महिला के हाथ को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटना शुरू कर दिया। पत्नी को बाघ के चंगुल में फंसा देख पति ने शोर मचाया इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:  पटेलनगर लूटकांड में आठवें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, 14 लाख की लूट में था शामिल 
पटेलनगर में छोटी दीपावली के दिन हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में आठवें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसने एसीजेएम प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पटेलनगर में हुई इस लूट की वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले में आदित्य का नाम भी सामने आया था। उसने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर लूट की घटना में शामिल होने की बात कही थी। वीडियो में आदित्य ने दावा किया था कि उसने ही कार से रुपयों से भरा थैला उठाया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: चमोली जनपद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता 

चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था। सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos
विज्ञापन

कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश: कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाना होगा। सभी को केवल कांग्रेस के लिए काम करना है। पढ़ें पूरी खबर

बदरीनाथ धाम: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची नरसिंह मंदिर, शीतकाल के लिए यहीं होगी विराजमान 
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नरसिंह मंदिर पहुंची। 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान कुबेर और उद्धव की उत्सव डोलियां उनके शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर पहुंचाई गई थीं। यहां दोनों की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को नरसिंह मंदिर में विराजमान किया गया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें