रायवाला: पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने की पांच राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से हरिपुर कला में दहशत
गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पढ़ें पूरी खबर
विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।
पढ़ें पूरी खबर