नई टिहरी: बांसुरी स्वराज ने की छह सीटों की समीक्षा, उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा
उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने नई टिहरी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने टिहरी जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: मेघालय में 39 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की तैयारी शुरू, पदकों की दौड़ में टॉप-5 का लक्ष्य
अगले साल मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों और खेल संघों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अमित सिन्हा ने बताया कि इसी सप्ताह से खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रीय पदक तालिका में टॉप-5 में स्थान हासिल करना लक्ष्य है।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: मोहब्बेवाला हादसे में चार की मौत के बाद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी पर मुकदमा, ढलान को बताई गई वजह
देहरादून मोहब्बेवाला में चार लोगों की जान लेने वाले सड़क हादसे के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तहरीर में सड़क निर्माण और यातायात सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में गंभीर खामियां उजागर की गई हैं। आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने और पत्राचार करने के बावजूद संबंधित कार्यदायी संस्थाओं ने हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे सीएम धामी सहित कई नेता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर