260 बूथों पर नेटवर्क नहीं, वायरलेस-सैटेलाइट सेट चलेंगे
पर्वतीय और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने पुख्ता कम्युनिकेशन प्लान बनाया है। राज्य के 12,543 मतदान केंद्रों में से 12,017 केंद्रों पर 4-जी नेटवर्क की सुविधा पहुंच चुकी है, जबकि नेटवर्क विहीन 260 शैडो एरिया पोलिंग बूथों पर वायरलेस सेट और सैटेलाइट फोन के माध्यम से संपर्क साधा जाएगा। इसके अलावा बर्फबारी वाले 352 संवेदनशील बूथों को भी विशेष निगरानी सूची में रखा गया है।
ये भी पढ़ें...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत
दागी तत्वों और अवैध हथियारों पर शिकंजा
राज्य पुलिस नोडल अधिकारी के स्तर से अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। 30 सितंबर तक 17,911 गैर-जमानती वारंट तामील कराए जा चुके हैं। साथ ही, प्रदेश में जारी 47,751 शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन और जमा कराने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ अब तक 739 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। मादक पदार्थों और अवैध शराब की रोकथाम के लिए भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।