फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Elections: 11 से 14 तक बंद रहेगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, एसएसबी और पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Wed, 09 Feb 2022 06:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

14 फरवरी को निर्धारित मतदान दिवस को देखते हुए पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा को सील करने के आदेश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूलापुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 11 से 14 फरवरी तक जिले की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसबी और पुलिस टीम नेपाल सीमा पर पैनी नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


सीमांत जिले के झूलाघाट, डौड़ा, जौलजीबी, धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल हैं। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आर-पार जाने वालों की चेकिंग कर रही है। इसके अलावा एसएसबी नेपाल सीमा पर लगातार गश्त कर रही है।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड चुनाव 2022: पोलिंग पार्टियों को सात हजार बूथों की दूरी नापनी पड़ेगी पैदल, बर्फबारी की चुनौती भी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी नेपाल सीमा पर नजर बनाए हुए है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत 14 फरवरी को निर्धारित मतदान दिवस को देखते हुए पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा को सील करने के आदेश दिए गए हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें