फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रुद्रप्रयाग में, कहा- भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस 

Wed, 09 Feb 2022 06:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा की उत्तराखंड यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए अब महज चार दिन शेष हैं। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी शैलारानी रावत के समर्थन में अगस्तमुनि में जनसभा की। इस दौरान नड्डा ने कहा कि करप्शन व कमीशन कांग्रेस के पर्यायवाची हैं। 

विज्ञापन


भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस 
कांग्रेस भाई, बहन और परिवादवाद की पार्टी बनकर रह गई है। पीएम मोदी को केदारनाथ क्षेत्र से विशेष स्नेह है। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान, उज्जवला, सौभाग्य सहित कई योजनाओं का जिक्र किया। अगला दशक उत्तराखंड का होगा, इस सोच के साथ मतदान की अपील। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा देने का काम किया है।

कहा कि इस बार के बजट में 60 लाख नौकरियां एक साल में दी जाएंगी। एक साल के अंदर 25 हजार किमी लंबी सड़कें बनेंगी, जिस पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी

इसके बाद जेपी नड्डा कोटद्वार में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं।

कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे नड्डा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को चौबट्टाखाल से हेलीकाॅप्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार से कार्यक्रम स्थल जीडी मोटल लालपुर पहुंचेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन


उधर, 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें