फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022 : प्रदेश में लगभग पिछली बार जैसा मतदान, आज आएंगे अंतिम आंकड़े

Tue, 15 Feb 2022 01:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर हुए मतदान के अंतिम आंकड़े आज मंगलवार को आएंगे। इतिहास के पुराने पन्नों को पलटें तो मतदान प्रतिशत तीन चुनावों में ऊपर चढ़ने के बाद पिछले चुनाव में नीचे गिर गया था।
विज्ञापन
voting, vote - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इस बार मतदान लगभग पिछली बार जैसा ही है। चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार देर रात तक प्रदेश में करीब 65.10 प्रतशित मतदान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अंतिम आंकड़े आज मंगलवार को आएंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव इतिहास के पुराने पन्नों को पलटें तो मतदान प्रतिशत तीन चुनावों में ऊपर चढ़ने के बाद पिछले चुनाव में नीचे गिर गया था।
विज्ञापन


2002 के चुनाव में प्रदेश में 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ। 2007 के चुनाव में यह बढ़कर 59.45 प्रतिशत पहुंच गया। 2012 के चुनाव में 66.17 प्रतिशत मतदान हुआ तो 2017 में यह गिरकर 64.72 पर आ गया था। इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 65.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इस मतदान प्रतिशत में संशोधन हो सकता है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : मतदान में टॉपर फिर एक बार हरिद्वार, इस जिले में पड़े सबसे कम वोट

मामूली खराबी के चलते बदलने पड़े 98 वीवीपैट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक चुनाव से पहले मॉक पोल कराया गया। इसमें 106 पीयू, 125 सीयू और 196 वीवीपैट में कुछ खराबी के चलते इसे बदला गया या फिर ठीक किया गया। मतदान शुरू होने के दौरान भी 31 पीयू, 30 सीयू और 98 वीवीपैट में खराबी की वजह से इन्हें ठीक किया गया और बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद देर रात तक 9,385 मतदान पार्टियां लौटी 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक मतदान के बाद देर रात 11, 697 मतदान पार्टियों में से 9,385 पार्टियां संग्रह केन्द्रों पर लौट गई हैं। जबकि अन्य दूरस्थ क्षेत्र की 2,312 मतदान पार्टियां मंगलवार तक संग्रह केंद्रों पर लौटेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह उन सभी नागरिकों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हैं।

जिन्होंने कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान में प्रतिभाग कर, मतदाता के रूप में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन किया। वह निर्वाचन ड्यूटी में तैनात उन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त करती है।

पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सभी ने अहम भूमिका निभायी। वहीं सभी राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भी आभारी हैं, जिन्होंने राज्य के आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें