फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हल्द्वानी और पौड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों ने दम तोड़ा, चार की हालत गंभीर

Tue, 15 Feb 2022 01:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में देर रात हुई एक कार दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। उनका एक साथी गंभीर घायल है। दूसरी ओर मंगलवार सुबह पौड़ी में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस कार में चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे तीन अन्य लोग भी घायल हैं।
विज्ञापन
अक्षय आहूजा, चित्रेश गुप्ता, कार्तिक डोभाल, प्रियांशु बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौलापार में कुंवरपुर तिराहे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल युवक को ठंडी सड़क स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।हल्द्वानी शहर से कार में सवार पांच युवक सोमवार की रात  गौलापार जा रहे थे। कुंवरपुर तिराहे के समीप उनकी कार आम के पेड़ से टकरा गई। कार में सवार पांचों युवक बुरी तरह घायल हो गए,

 

कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बद्रीपुरा निवासी कार्तिक डोभाल (22) पुत्र राजेश डोभाल, शिवजी विहार पीलीकोठी निवासी अक्षय आहूजा पुत्र महेश आहूजा और पांडे निवास बद्रीपुरा निवासी चित्रेश गुप्ता (19) पुत्र राजेंद्र गुप्ता और बद्रीपुरा निवासी प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया।

 

घायल कमल पांडे का ठंडी सड़क स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ में पता चला कि पांचों युवक घूमने के लिए स्विफ्ट कार से निकले थे।  पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। ग्रामीणों ने कार की बॉडी काटकर घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर घायल बताया जा रहा है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई व जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने बताया कि रणवीर सिंह उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  नरेंद्र सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हैं।

जयसिंह की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। सुरेंद्र सिंह घायल हैं। तीनों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि चारों चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खोलाचोरी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना सुबह साढ़े आठ बजे की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें