फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022: फर्जी पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो पर माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा 

Sat, 26 Feb 2022 02:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा की ओर से कहा गया कि कुमाऊं रेजिमेंट के चुनाव आयोग को दिए जवाब से साफ हो गया कि वायरल वीडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि फर्जी पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने सेना की छवि को धूमिल करने के साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं और कर्मचारियों के विवेक पर सवाल खड़ा किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन


हार सामने देखकर विपक्ष लगा रहा आरोप
भाजपा मीडिया प्रभारी ने जारी बयान में कहा कि जिस तरह से कुमाऊं रेजिमेंट की तरफ से चुनाव आयोग को जवाब भेजा गया है। उससे कांग्रेस की मंशा का पटाक्षेप हो गया है। कुमाऊं रेजिमेंट के अधिकारिक जवाब से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस वायरल वीडियो को सेना का बताकर वीर जवानों का अपमान कर रही थी।

ये भी पढ़ें... Ukraine Crisis:  हरीश रावत ने जताई चिंता, कहा- प्रधानमंत्री देशवासियों को करें आश्वस्त, फंसे लोगों को लाएंगे सुरक्षित
विज्ञापन


भाजपा का भारतीय सेना और संवैधानिक संस्थाओं पर हमेशा पूर्ण विश्वास रहा है। उन्होंने कुमाऊं रेजिमेंट के चुनाव आयोग को दिए जवाब से साफ हो गया कि वायरल वीडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है। कांग्रेस को इस सारे प्रकरण की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में हार सामने देखकर लगाया गया विपक्ष का एक और झूठ पकड़ा गया है। जिसमें चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर डाक मतदाताओं की सूची विपक्षी प्रत्याशियों से साझा नहीं करने के आरोपों को गलत बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें