फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP Candidate List: प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी

Thu, 20 Jan 2022 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: ...जब चौपाल और घेर में तय होते थे प्रत्याशी, प्रतिद्वंद्वी के घर पी जाती दूध, लस्सी और ठंडाई 
59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार छह महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काट दिया गया है। उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन






Uttarakhand Election 2022: मोबाइल पर खंगालें अपने विस प्रत्याशी की कुंडली, सुविधा के लिए अलग-अलग एप
इनको मिला टिकट:
  • पुष्कर सिंह धामी - खटीमा 
  • मदन कौशिक - हरिद्वार शहर 
  • केदार सिंह रावत -यमुनोत्री  
  • भरत सिंह चौधरी -रुद्रप्रयाग 
  • शक्ति लाल साहब -घनसाली 
  • विनोद कंडारी -देवप्रयाग 
  • सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर 
  • प्रीतम पंवार- धनोल्टी
  • सतपाल महाराज -चौबट्टाखाल
  • राम चरण नौटियाल -चकराता
  • मुन्ना सिंह चौहान -विकासनगर 
  • शैलेंद्र मोहन सिंघल-जसपुर 
  • उमेश शर्मा -रायपुर 
  • खजान दास -राजपुर रोड 
  • सविता कपूर -देहरादून कैंट 
  • गणेश जोशी- मसूरी 
  • सुरेश राठोर -ज्वालापुर 
  • प्रदीप बत्रा -रुड़की 
  • देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन- खानपुर से (कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी)
  • संजय गुप्ता -लक्सर 
  • स्वामी यतिश्वरानंद- हरिद्वार ग्रामीण 
  • डॉक्टर धन सिंह रावत- श्रीनगर 
  • राजकुमार पोरी -पौड़ी 
  • धन सिंह धामी- धारचूला 
  • बिशन सिंह चुफाल- डीडीहाट 
  • आदेश चौहान -बीएचईएल हरिद्वार 
  • चंद्रा पंत -पिथौरागढ़ 
  • चंदन राम दास -बागेश्वर 
  • दिलीप सिंह रावत- लैंसडौन 
  • महेश जीना- सल्ट 
  • पूरण सिंह फर्त्याल- लोहाघाट 
  • बंशीधर भगत -कालाढूंगी 
  • दीवान सिंह बिष्ट -रामनगर 
  • त्रिलोक सिंह चीमा- काशीपुर 
  • अरविंद पांडे- गदरपुर 
  • सौरभ बहुगुणा -सितारगंज 
  • फकीरा राम- गंगोलीहाट 
  • सुरेश गाड़िया- कपकोट 
  • महेश शर्मा- अल्मोड़ा 
  • सत्यपाल -भगवानपुर 
  • कैलाश गहतोड़ी -चंपावत 
  • अनिल नौटियाल -कर्णप्रयाग 
  • रेणू बिष्ट -यमकेश्वर 
  • प्रेमसिंह राणा - नानकमत्ता
  • राजेश कुमार - बाजपुर
  • दुर्गेश्वर लाल - पुरोला
  • सुरेश चौहान - गंगोत्री
  • महेंद्र भट्ट -बदरीनाथ
  • भोपाल राम टम्टा - थराली
  • विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू - प्रतापनगर
  • सहदेव सिंह पुंडीर- सहसपुर
  • विनोद चमोली - धर्मपुर 
  • प्रेमचंद अग्रवाल -ऋषिकेश
  • दिनेश पंवार - मंगलौर
  • अनिल शाही - द्वाराहाट
  • रेखा आर्य - सोमेश्वर
  • राम सिंह कैड़ा - भीमताल
  • सरिता आर्य - नैनीताल
  • किच्छा- राजेश शुक्ला

विज्ञापन

इधर ज्वाइनिंग उधर टिकट

भाजपा ने जहां अपने 10 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा वहीं आज ही देहरादून में पार्टी में शामिल हुए दुर्गेश्वर लाल को पुरोला से उम्मीदवार बना दिया। दुर्गेश्वर लाल 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे। पार्टी इस सीट पर कांग्रेस विधायक राजकुमार को तोड़कर भाजपा में शामिल कराया था। लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इसी तरह कांग्रेस की महिला अध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य को नैनीताल से उम्मीदवार बना दिया।

तीन का कटा, छह महिलाओं को टिकट
भाजपा ने तीन महिला विधायकों का टिकट काटा और छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी, गंगोलीहाट से मीना गंगोला, थराली विस सीट से मुन्नी देवी का टिकट काट दिया गया। इसके अलावा देहरादून कैंट से सविता कपूर, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, सोमेश्वर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, नैनीताल से सरिता आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

इन मंत्रियों को मिला टिकट  
धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल, बंशीधर भगत कालाढुंगी से, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, गणेश जोशी मसूरी से, अरविंद पांडेय गदरपुर से, डॉ. धनसिंह रावत श्रीनगर गढ़वाल से, स्वामी यतीश्वरानंद को हरिद्वार ग्रामीण से फिर उतारा गया है।

गायक जुबिन के पिता भी लड़ेंगे चुनाव
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2017 में इस सीट पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान ने पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

21 नए चेहरों पर दांव
पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री सुरेश चौहान, थराली(अजा) से भोपाल राम टमटा, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, चकराता(अ.जजा) से रामशरण नौटियाल, देहरादून कैंट से सविता कपूर, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, मंगलौर से दिनेश पवार, यमकेश्वर रेनू बिष्ट, पौड़ी राजकुमार पोरी, धारचूला से धनसिंह धामी, गंगोलीहाट से फकीर राम टमटा, द्वारहाट से अनिल शाही,  अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा,  नैनीताल से सरिता आर्य, काशीपुर से त्रिलक सिंह चीमा, बाजपुर से राजेश कुमार, कपकोट सुरेश गढिया, भीमताल से रामसिंह कैडा,धनौल्टी प्रीतम पंवार

इन विधायकों का टिकट कटा
यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी, थराली से मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन, पौड़ी से मुकेश कोली, गंगोलीहाट मीना गंगोला, द्वारहाट से महेश सिंह नेगी, अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान, काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा, कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल

डोईवाला-कोटद्वार समेत 11 सीटों पर नाम फाइनल नहीं
डोईवाला, कोटद्वार, पिरानकलियर, झबरेड़ा, डोईवाला, कोटद्वार, केदारनाथ, हल्दवानी, रानीखेत, रुद्रपुर, लालकुंआ और जागेश्वर समेत 11 विधानसभा सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुए हैं। पार्टी दूसरी लिस्ट शुक्रवार तक जारी करेगी।

इन विधायकों का टिकट रिपीट
यमुनोत्री केदार सिंह रावत, बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली(अजा) शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रतापनगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई, श्रीनगर से डॉ. धनसिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडौन से दिलीप सिंह रावत, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, बागेश्वर(अजा) चंदन राम दास, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर(अजा) से रेखा आर्य, लोहाघाट पूरन सिंह फरत्याल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, कालाढुंगी से बशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड(अजा) खजान दास, मसूरी गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार से मदन कौशिक, बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर(अजा) से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, गदरपुर से अरविंद पांडेय, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता(अजजा) से डॉ. प्रेम सिंह राणा व खटीमा से पुष्कर सिंह धामी।

टीम बहुगुणा को मिले टिकट
सूबे की सियासत में 2016 में कांग्रेस से बगावत कर सरकार गिराने वाले बागियों पर भाजपा ने दूसरी बार भी भरोसा किया है। बहुगुणा खेमे के साथ मिलकर जिन लोगों ने कांग्रेस की कमर तोड़ी थी, इस बार के चुनाव में भी उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। इन सभी नेताओं के दलबदल करने को लेकर चर्चाएं गरमा रही थीं।

भाजपा की पहली सूची में सितारगंज से पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। रुड़की में प्रदीप बत्रा पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। इसी प्रकार, खानपुर में कुंवर प्रणव चैंपियन के बदले उनकी पत्नी कुंवरानी को टिकट दिया है तो नरेंद्रनगर में सुबोध उनियाल को दोबारा टिकट दिया गया है। इसी प्रकार, लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोधी स्वर के बावजूद रायपुर से पार्टी ने फिर उमेश शर्मा काऊ को ही टिकट दिया है। चौबट्टाखाल में भी सतपाल महाराज पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। कुल मिलाकर देखें तो सभी कांग्रेस के बागियों को भाजपा ने फिर टिकट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें