फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Elelction 2022: भाजपा के बाद आम आदमी पार्टी की भी 'कू' पर एंट्री

Sat, 29 Jan 2022 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

'कू' और ट्विटर दोनों ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म हैं। ट्विटर को मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नूह ग्लास, बिज स्टोन और इवान विलियम्स ने जहां लांच किया था वहीं 'कू' की नींव दो भारतीयों अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावत ने 2019 में रखी और मार्च 2020 में इसे लांच किया गया।
विज्ञापन
Koo app
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी तेजी से उभर रहे माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'कू' पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। प्रदेश के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कर्नल (रि.) अजय कोठियाल से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप टम्टा के भी फॉलोअर इस प्लेटफार्म पर हैं।

विज्ञापन


'कू' और ट्विटर दोनों ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म हैं। ट्विटर को मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नूह ग्लास, बिज स्टोन और इवान विलियम्स ने जहां लांच किया था वहीं 'कू' की नींव दो भारतीयों अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावत ने 2019 में रखी और मार्च 2020 में इसे लांच किया गया। मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में इस प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए राधाकृष्ण और मयंक को बधाई दी थी। भारतीय होने की वजह से 'कू' पर फॉलोअर की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Uttarakhand Assembly Election 2022: राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 750 प्रत्याशी मैदान में उतरे, देहरादून में सबसे ज्यादा नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण और चुनाव आयोग की पाबंदियों के बीच इस प्लेटफॉर्म पर यूजर की बढ़ती संख्या को देखते हुए सियासी पार्टियों ने भी अपने एकाउंट इसमें बनाए हैं और लगातार पोस्ट भी इसमें डाली जा रही हैं। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई है। इस प्लेटफार्म पर एक पार्टी के रूप में जहां उत्तराखंड भाजपा के सबसे ज्यादा फालोअर हैं वहीं व्यक्तिगत रूप से हरीश रावत अपने प्रतिद्वंद्वियों पुष्कर सिंह धामी और आप के कर्नल कोठियाल से काफी आगे हैं। 

पार्टियां/नेता                  -               फालोअर 
आप उत्तराखंड             -        1679 
कर्नल अजय कोठियाल   -      5233
भाजपा उत्तराखंड          -       17.2 हजार 
पुष्कर सिंह धामी          -        93.7 हजार 
मदन कौशिक            -          20.6 हजार 
हरीश रावत                -         1.12 लाख 
प्रदीप टम्टा                 -        10.3 हजार 
गणेश गोदियाल           -        339 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें