फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: दिवारी खोल के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत, तीन घायल

Thu, 22 Feb 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Accident: मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
मैक्स वाहन खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

विज्ञापन


धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया। इस दौरान वाहन में सवार चालक पद्म(34) निवासी श्रीकोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल रीता(35) ने स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर बनचौरा चौकी और धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से निकाला।

हल्द्वानी: पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू, CM ने किया वर्चुअल शुभारंभ; जानें शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायल विजय व सोबन को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें