हमारा पांचों सीटें जीतना तय
कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने से इन्कार करने पर चुटकी ली कि सभी देख रहे हैं, मोदी जी और धामी जी के कामों से बेहद संतुष्ट हैं। जिस तरह का फीड बैक जनता के बीच से आ रहा, उसके बाद हमारा पांचों लोकसभा सीटों को पांच लाख से अधिक वोटों से जीतना तय है। लिहाजा दिग्गज कांग्रेस नेताओं का चुनाव में उतरने ने इन्कार करना समझदारी भरा निर्णय है।
कांग्रेस राजनीतिक कार्यक्रमों की करती नकल
कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा पर भट्ट ने कहा, कांग्रेस इतना विचारहीन और मुद्दाविहीन हो गई कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नकल करती है। भाजपा संगठन लगातार कई अभियानों के माध्यम से मातृ शक्ति के बीच हमेशा सक्रिय रहता है और इसी क्रम में हम महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं एवं जनप्रतिनिधित्व और नौकरियों में आरक्षण देकर, उनका आशीर्वाद पाने में सफल हो रही है।