जिलाधिकारी टिहरी तथा निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना वी षणमुगम को पद से हटाकर अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना तथा सचिव बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नीरज खैलवाल से आयुक्त कुमाऊं का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल का तबादला जिलाधिकारी टिहरी के पद पर किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर भेजा है। बाध्य प्रतीक्षा चल रहे दीपेंद्र चौधरी को आयुक्त परिवहन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया है। डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
पीसीएस झरना कमठान से अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना तथा सचिव बाल अधिकार संरक्षण आयोग का प्रभार हटाकर एडिशनल मिशन डायरेक्टर एनएचएम का चार्ज दिया गया है। अपर आवास आयुक्त देहरादून अभिषेक त्रिपाठी से एडिशनल मिशन डायरेक्टर एनएचएम का प्रभार हटाया गया है। अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अरविंद कुमार पांडेय का तबादला अपर जिलाधिकारी देहरादून के पद पर किया गया है। अपर जिलाधिकारी देहरादून राम शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर भेजागया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह रावत से राज्य संपत्ति अधिकारी का प्रभार हटाया गया है।
पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/05/21/trasfer-ias_5ec663e9eca8c.pdf