फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand: टिहरी में दो दिन में मिले सात संक्रमित केस, बाजार बंद, गांव कराए सैनिटाइज

Thu, 21 May 2020 06:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी

सार

  • टिहरी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण
  • घनसाली बाजार 31 तक पूरी तरह बंद, चमियाला बाजार में 24 तक नहीं खुलेगा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। दो दिन में जिले में सात युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही रफ्तार से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के भ हाथ-पांव फूल गए। ऋषिकेश से गांव पहुंचने तक  युवकों के संपर्क में कौन-कौन लोग आए हैं। सभी को ट्रेस कर पाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। कोरोना संक्रमण का तेजी से बढ़ रहे ग्राफ से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन-4 में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रवासी गांव पहुंच रहे हैं। दो दिन में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव की संख्या सात तक पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 19 मई को कीर्तिनगर ब्लॉक में दर्ज किया गया। कोरोना पीड़ित युवक गुड़गांव से गांव पहुंचा था। संक्रमण की शिकायत पर युवक खुद ही बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती हुआ।

जिले में दूसरा मामला भिलंगना ब्लॉक में बुधवार शाम को दर्ज हुआ। मुंबई के कांदीवली से अपने गांव पहुंचे युवक की जिले की सीमा मुनिकीरेती में 18 मई को सैंपल लिया गया था। इसके बाद युवक अपने गांव चला गया, जहां वह स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में था। रात को ही स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर युवक को आइसोलेट करने के लिए एम्स ऋषिकेश ले गई। 20 मई रात को भिलंगना ब्लॉक के चार और जाखणीधार ब्लॉक के एक युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। ये सभी मुंबई के कांदीवली से 18 मई को एक ही बस से ऋषिकेश पहुंचे थे। इनमें से एक युवक को खांसी और बुखार की शिकायत होने पर सैंपल लेने के बाद श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया। एक ही दिन में जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह केस मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे चार कोरोना पीड़ितों को नई टिहरी स्थिति कोविड-19 केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


चार कोरोना पॉजिटिव युवकों को नई टिहरी कोविड-19 केयर सेंटर, एक एम्स ऋषिकेश, एक नरेंद्रनगर और एक को बेस अस्पातल श्रीनगर में आइसोलेट किया गया है। सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क सहित आसपास के हाइरिस्क के लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
-डा. मीनू रावत, सीएमओ टिहरी

बाजार बंद, गांव कराए सैनिटाइज

जाखणीधार ब्लॉक के ढुंग में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से पूरे ढुंगमंदार क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कस्बे के बाजार बंद हो गए। प्रशासन ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराया है।

ढुंगमंदार पट्टी में अभी तक बाहरी राज्यों से करीब चार सौ प्रवासी पहुंचे हैं। इनमें से कई रेड जोन से आए हैं। ग्राम पंचायतों ने उन्हें गांव में क्वारंटीन किया हुआ है। मुंबई से आए युवक के कोरोना पॉजिटिव आने से लोग डरे हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे प्रशासन की टीम ने युवक को गांव से जिला मुख्यालय में बनाए गए कोविड-19 के केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।

लेकिन क्वारंटीन में उसके साथ रहे अन्य आठ लोग दहशत में हैं। राजस्व उप निरीक्षक अनिल थपलियाल, प्रवीन रावत ने क्वारंटीन सेंटर से गांव को जाने रास्ते को सील कराया है। ग्रामीणों को बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलने को कहा है। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि जिन गांवों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, सभी को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

घनसाली बाजार 31 तक पूरी तरह बंद
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से व्यापारी भी दहशत में है। व्यापारियों ने ब्लॉक का मुख्य बाजार घनसाली 22 से 31 मई तक पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया। वहीं चमियाला व्यापार मंडल ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन दिन के लिए बाजार बंद रखने का फैसला लिया। व्यापारियों का कहना है कि भिलंगना ब्लॉक में सबसे ज्यादा प्रवासी अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसे में लोग अनावश्यक बाजार में घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि शुक्रवार से  लॉकडाउन-4 की समाप्ति 31 मई तक बाजार बंद रहेगा। साथ ही आवश्यक सेवाएं मेडिकल, सब्जी, फल, दूध आदि की दुकानें भी इस दौरान बंद रहेगी।

मुंबई से एक बस में आए थे 30 युवा

मुंबई से बस बुकिंग कर लौटे 30 युवाओं में से छह की कोरोना पॉजिटिव होने से अन्य लोगों में भी दहशत है। प्रशासन ने जिले में प्रवेश करने से पहले 18 मई को 10 लोगों का रैंडम सैंपल लिए थे, जिसमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है और चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी प्रवासी गांवों के क्वारंटीन सेंटरों में हैं। ऐसे में साथ आए छह में कोरोना की पुष्टि होने से क्वारंटीन में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुंबई के कांदीवाली में जिले के सैंकड़ों युवक होटलों में नौकरी करते थे, लेकिन लॉकडाउन से बंद होने से पर उन्होंने घर वापसी के लिए उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर आठ मई को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। एक सप्ताह बाद भी बस, ट्रेन की व्यवस्था न होने पर 30 युवकों ने मिलकर ढाई लाख में 60 सीटर बस ऋषिकेश तक बुक करवाकर 18 मई को ऋषिकेश के समीप तपोवन पहुंचे थे। तपोवन में स्वास्थ्य की टीम ने बस से पहुंचे 30 में से 10 युवाओं के रैंडम सैंपल लिए थे, जिसमें से छह के सैंपल पॉजिटिव आई।

वर्तमान में सभी लोग अपने-अपने गांव के क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं। कई सेंटरों पर तो विभिन्न राज्यों से आ रहे लोगों को एक साथ क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है, जिससे गांव से लेकर परिजनों को कोरोना का डर सता रहा है। सीएमओ डा. मीनू रावत का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बस में साथ आए लोगों को अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। उनके साथ क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रेड जोन से आने वाले सात दिन रहेंगे संस्थागत क्वारंटीन

रेड जोन से पहुंचने वाले प्रवासियों को सात दिन तक कोटद्वार में ही संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। हाईकोर्ट से इस संबंध में आदेश के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कोटद्वार में 22 क्वारंटीन सेंटर चिन्हित किए गए हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम पौड़ी डॉ. एसके बरनवाल ने इन सेंटरों का निरीक्षण किया।

उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले प्रवासियों के ग्रास्टनगंज में पहुंचने पर वहां थर्मल स्क्रीनिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि अब रेड जोन से कोटद्वार आने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सात दिन यहीं क्वारंटीन किया जाएगा। अगर इस अवधि के दौरान उनके भीतर कोरोना को कोई लक्षण पाया जाता है, तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच कराई जाएगी। इस  दौरान सामान्य पाए गए लोगों को उनके गांव भेज दिया जाएगा। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि पहले लोगों को निकटवर्ती क्वारंटीन सेंटरों में रखा जाएगा। इसके बाद आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों में प्रवासियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जाएगी।

यहां बनाए नए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरौ, सुंद्रियाल वेडिंग प्वाइंट पदमपुर सुखरौ, ईव्स गेस्ट हाउस जौनपुर, आशीर्वाद बरात घर मवाकोट, विजय गार्डन सिताबपुर, प्रिंस वेडिंग प्वाइंट बालासौड़, त्रिलोक होटल देवी रोड, भरतभूमि होटल स्टेशन रोड, ग्रैंड कैलाश होटल नजीबाबाद चौक, मिलन होटल देवी रोड, रिलैक्स होटल मानपुर, दुगड्डा ब्लाक में संचालित रिजॉर्ट और अन्य स्कूल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें