फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मंत्री साहब सिंह सैनी के भवन निर्माण पर एमडीडीए ने लगाई रोक

Sun, 17 Apr 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केहरी गांव में निर्माण को लेकर महिला ने दर्ज कराई शिकायत
  • एमडीडीए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य
  • कैंट और एमडीडीए के बीच जमीन की स्थिति नहीं हो पाई स्पष्ट
  • महिला ने एसएसपी से बात कर की आतंकित करने की शिकायत
विज्ञापन
निर्माण पर महिला ने जताई है आपत्त‌ि - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में बन रहे यूपी के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के भवन का निर्माण कार्य पर एमडीडीए ने रोक लगा दी है। एक महिला की शिकायत पर रोक लगाने के साथ ही एमडीडीए ने अगले आदेश तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी है।
विज्ञापन


हालांकि जमीन की सीमा को लेकर कैंट और एमडीडीए के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। शनिवार को एमडीडीए के सर्वेयर मौके पर पहुंचकर जमीन किसके अधिकार क्षेत्र में है, इसका निर्धारण करेंगे। जमीन एमडीडीए क्षेत्र में हुई तो भवन सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच महिला ने हाथापाई और आतंकित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मौखिक शिकायत की है।

केहरी गांव स्थित प्लॉट पर भवन निर्माण के संबंध में एक महिला ने राज्यपाल डॉ. केके पाल के सलाहकार के ओएसडी प्रकाश उपाध्याय के माध्यम से एमडीडीए में शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं समाज कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी के भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची टीम, मौजूद थे मंत्री

मंत्री के इसी घर पर है आपत्ति - फोटो : AmarUjala
शिकायत मिलने पर प्राधिकरण के अधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंचे। उस दौरान मंत्री साहब सिंह सैनी भी मौजूद थे। एमडीडीए अधिकारियों ने उन्हें तुरंत निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र एमडीडीए की सीमा से बाहर कैंट क्षेत्र में है। लिहाजा एमडीडीए के अधिकारी यहां कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने एमडीडीए के दस्तावेज भी दिखाए। एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि शनिवार को प्राधिकरण के सर्वेयर मौके पर जाकर जमीन की माप करेंगे। इसके बाद तय होगा कि जमीन एमडीडीए के क्षेत्र में है या कैंट। तब तक निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केहरी गांव की महिला ने एमएलसी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित से एसएसपी से बात कर बदतमीजी करते हुए आतंकित करने का आरोप लगाया है। जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।

कैंट बोर्ड को भी की थी शिकायत

मंत्री के भवन का निर्माण कार्य रोक दिया गया। - फोटो : AmarUjala
कैंट के प्रेमनगर क्षेत्र में आने वाली भूमि के चिन्हीकरण को लेकर राजस्व रिकार्ड की स्थिति स्पष्ट नहीं है। मंत्री साहब सिंह सैनी जिस भूमि पर निर्माण करा रहे हैं उस पर निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोग कैंट बोर्ड में शिकायत कर चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने निर्माण को अवैध बताया है। इस क्षेत्र में कई प्लॉट ऐसे हैं जिनका कुछ हिस्सा कैंट बोर्ड तो कुछ ग्रामीण क्षेत्र में आता है उधर, कैबिनेट मंत्री प्लाट संबंधित विवाद को लेकर डीएम से भी शिकायत कर चुके हैं। अब मामला गर्माने के बाद जिला प्रशासन राजस्व रिकार्ड में भूमि की स्थिति को लेकर रिकार्ड जांच रहा है।

15 साल से है स्वामित्व
‘इस प्लॉट का स्वामित्व मेरे पास 15 वर्ष से है, जो दो तरफ से खुला था। अब उसपर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जो पड़ोसी अब शिकायत कर रहे हैं उसने एक साइड पर कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत मैंने डीएम को पहले की थी। अब कार्रवाई के डर से पड़ोसी इधर-उधर शिकायत कर रहा है। न तो मैं कानून से ऊपर हूं और न कोई और। जो भी गलत साबित होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’
-साहब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन

...तो बढ़ सकती है मंत्री की मुश्किल

जांच - फोटो : demopic
महिला ने कैबिनेट मंत्री के बेटे के खिलाफ अभद्रता और आतंकित किए जाने की मौखिक शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। एमडीडीए अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।’ 
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। 

पहले से विवादों से हैं नाता
साहब सिंह सैनी अपने पारिवारिक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। जब उन्होंने अपने तीसरे बेटे को अपना बेटा मानने से इनकार कर दिया था। डीएनए मैचिंग में यह बात साबित भी हुई। यह मामला देहरादून की एक कोर्ट में चला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें