संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. आफताब आलम ने बताया कि युवती का पेट दर्द का इलाज किया जा रहा था कि इसी दौरान उसका प्रसव हो गया। महिला चिकित्सा कर्मी आनन-फानन में उसे प्रसव कक्ष में ले गईं। युवती के एकाएक शिशु के जन्म देने से उसके परिजन भी हैरत में पड़ गए।
युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन के गर्भवती होने के बारे में परिवार में किसी को कुछ नहीं पता था। प्रसव के बाद ही सबको पता चला। बहन ने आरोप लगाया कि रिश्ते के एक जीजा ने उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर यह सब किया है।
बहरहाल अब युवती के परिजनों का कहना है कि बिन ब्याही मां बनाने वाले रिश्ते के जीजा और उसके परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। रिश्ते का जीजा यदि पीड़ित युवती से विवाह रचाने को तैयार होगा तो ठीक, नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
युवती को बिन ब्याही मां बनाने वाला रिश्ते का जीजा भी उम्र दराज नहीं बल्कि 22 साल का युवा है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। युवती की बहन ने बताया कि मां बनी उसकी बहन कक्षा नौ तक पढ़ी है और मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है।
रिश्ते का जीजा अक्सर घर में आता-जाता रहता था। बहरहाल बिन ब्याही मां बनी युवती और इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा रिश्ते का जीजा दोनों बालिग हैं।