मित्र देशों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा भारत
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कहा कि सुरक्षा चुनौतियों के इस व्यापक दायरे से निपटने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के सृजन और सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना के साथ नागरिक-सैन्य संयुक्तता की पूर्ण प्रक्रिया शुरू की गई। ये फैसले देश को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मददगार साबित हो रहे हैं। सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदमों के परिणाम सामने आने लगे हैं। अब भारत न केवल अपने सशस्त्र बलों के लिए उपकरण बना रहा, बल्कि मित्र देशों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के दृष्टिकोण के अनुरूप है। रक्षामंत्री विश्वास जताया कि अकादमी में संयुक्त नागरिक-सैन्य जैसे कार्यक्रम नागरिक-सैन्य एकीकरण की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहा कि संस्थान अपने प्रशिक्षण के माध्यम से सिविल सेवा के अधिकारियों का पोषण कर रहा, जिन्हें देश की प्रणाली के स्टील फ्रेम के रूप में जाना जाता है। राजनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व रक्षामंत्री के अकादमी में पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास कटिकितला ने स्वागत किया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2022: धामी सरकार आज देगी बजट के उपहार, विपक्ष के तेवर तल्ख, पहले दिन हंगामे के आसार
भाजपाइयों ने पहाड़ी टोपी पहना किया स्वागत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेंट जार्ज कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पहाड़ी टोपी और शाल पहनाकर रक्षामंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मसूरी के छावनी क्षेत्र में फ्री होल्ड समेत सिविल क्षेत्र को पालिका क्षेत्र में मिलाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। हैलीपैड पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कुशाल सिंह राणा, विजय रमोला, गीता कुमाईं, सतीश चंद्र ढौंढियाल, अमित पंवार, भरत सिंह कुमाईं ने स्वागत किया। इस मौके पर सपना, अभिलाष, मनोज रेंगवाल, सुंदर सिंह पंवार, ओपी थपलियाल, जसोदा शर्मा आदि मौजूद थे।