फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: अब तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज, पढ़ लीजिए ये नए अपडेट

Tue, 14 Jun 2022 08:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दो साल पहले कोविड के दौरान आधार ईपीएस योजना शुरू की गई थी। इसमें किसी भी बैंक के खाताधारकों को घर बैठे 10 हजार रुपये तक बॉयोमीट्रिक सिस्टम से आधार नंबर के जरिये निशुल्क राशि निकालने की सुविधा दी गई थी, लेकिन महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पैसा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर डाकघर के खाताधारकों को अब चार्ज लगेगा। नई व्यवस्था जल्द ही प्रभावी होगी। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (ईपीएस) के जरिये यदि राशि की निकासी या जमा की जाती है, तो अब महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा।

विज्ञापन


दरअसल, इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के जरिये दो साल पहले कोविड के दौरान आधार ईपीएस योजना शुरू की गई थी। इसमें किसी भी बैंक के खाताधारकों को घर बैठे 10 हजार रुपये तक बॉयोमीट्रिक सिस्टम से आधार नंबर के जरिये निशुल्क राशि निकालने की सुविधा दी गई थी, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए अब इस सिस्टम के जरिये पैसे की निकासी या जमा की जाएगी तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को लगेगा चार्ज

ईपीएस के जरिये महीने में चौथे ट्रांजेक्शन पर चार्ज 20 रुपये व जीएसटी का भुगतान करना होगा। सिटी पोस्टमास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने पर आधार ईपीएस के जरिये राशि की निकासी या जमा की जाती है तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 209 भेड़ पालकों को मिली चीन सीमा क्षेत्र में जाने की अनुमति, मजबूत सूचना तंत्र का भी करते हैं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें