प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ से जुड़े सदस्य रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है।
एकता विहार, सहस्त्रधारा स्थित धरनास्थल पर महासंघ का धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि बेरोजगार फार्मेसिस्ट नियुक्ति समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर हैं, लेकिन सरकार से कोरे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार फार्मेसिस्ट 19 अगस्त से 14 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। सरकार के किसी भी जिम्मेदार प्रतिनिधि ने अभीतक सुध नहीं ली है। इससे फार्मेसिस्ट में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। गत 30 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फार्मेसिस्ट की मांगों को कैबिनेट में लाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते बेरोजगार फार्मेसिस्ट रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ धरनास्थल पर यज्ञ करेंगे। महासंघ के सचिव रंजन धनगर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं होता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। साथ ही महासंघ उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। धरने में जय प्रकाश, सुधीर, धनपाल, रवि पाल, हरि प्रकाश, राकेश, अलीशा, संतोष, इंदु, यमुना, विजय अरुण, पूनम, मनोज, विनोद, प्रवीन आदि शामिल रहे।