फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिरान कलियर में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, दोनाली बंदूक के अलावा ये सामान भी मिला

Thu, 04 Nov 2021 08:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की

सार

रुड़की के पिरान कलियर में गुरुवार की शाम दरगाह इमाम साहब मार्ग पर एक मजार के पास काले रंग का बैग पड़ा दिखाई दिया। लावारिस बैग से निकली दो नाली बंदूक दिखाई देने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लावारिस बैग में मिली दोनाली बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के पिरान कलियर में दरगाह ईमाम साहब मार्ग पर एक मजार के पास लावारिस बैग में सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी के साथ दो नाली बंदूक मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस बैग को कब्जे में लिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पिरान कलियर में गुरुवार की शाम दरगाह इमाम साहब मार्ग पर एक मजार के पास काले रंग का बैग पड़ा दिखाई दिया। लावारिस बैग से निकली दो नाली बंदूक दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक बैग एक जगह रखा रहा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस  बैग की तलाशी ली। जिसमें एक दो नाली बंदूक, बीएसएस कंपनी की सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी और सलमान नाम के व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी व एक महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बैग स्वामी की आसपास तलाश के लिए लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन बैग स्वामी का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बैग समेत दो नाली बंदूक व अन्य सामान को कब्जे में लेकर  उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एक लावारिस बैग मिला है, जिसके मालिक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें