एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले 55 पर्यटकों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विमानपत्तन प्राधिकरण को आने वाले अन्य पर्यटकों की जानकारी ससमय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: प्रेमनगर टी स्टेट में चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़, गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ठाकुरपुर रोड पर टी स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया।
पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट, चीला व मोतीचूर रेंज में कर सकेंगे जंगल सफारी
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल के गेट एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली-मोहंड रेंज में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार की चीला रेंज में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सफारी गेट का उद्घाटन किया गया।
पढ़ें पूरी खबर
कोटद्वार: खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट, पर्यटक ले सकेंगे सफारी का लुत्फ
सुबह से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही जंगल की सैर, वन्यजीवों का दीदार और रोमांच से भरपूर सफर का इंतजार कर रहे पर्यटक जिप्सी सफारी का लुत्फ उठाते हुए वतनवासा और पाखरो गेट पहुंचे। यहां उनका स्वागत केटीआर के अधिकारी और कर्मचारियों ने फूल माला डालकर किया। वन अधिकारियों की आवभगत से पर्यटक गदगद हो उठे।
पढ़ें पूरी खबर