फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विधायक हरीश धामी पर सीएम का तंज, कांग्रेस की जमीन खिसक गई, इसलिए उनके लोग मानसिक संतुलन खो रहे

Sun, 15 Nov 2026 03:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शनिवार को जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण के बाद विधाय हरीश धामी गुस्से में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक हरीश धामी के मंच पर बवाल करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है, जिससे कांग्रेस के लोग मानसिक संतुलन खो रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारियों की बैठक, पहुंचे बीएल संतोष, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम के भाषण के बाद जौलजीबी मेले में हुआ था बवाल

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण के बाद तोड़फोड़ और बवाल से मंच और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को मंच पर बोलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने और उनके समर्थकों ने मंच पर तोड़फोड़ कर डाली। माइक ऑपरेटर की ओर फेंक दिया। हालात संभालने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गए। कुछ देर में इस सारे घटनाक्रम के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें