फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य अपराध के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि अलक राम निवासी खंडोली रायपुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। उनकी मोटरसाइकिल 27 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। इस पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पास में ही एक मैदान दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने अपने नाम विकास पाल निवासी माजरी, फतेहपुर, डोईवाला और शूरवीर खत्री उर्फ बाबा निवासी डोईवाला बताए। इनमें शूरवीर के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। विकासपाल तीन मुकदमों में नामजद है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें