फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता, उपासना एक्सप्रेस में लगे चार-चार अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दीपावली और छठ पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस में चार-चार अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच हरिद्वार से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दोनों ट्रेनों में चार-चार अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस में चारों सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। देहरादून-हावड़ा उपासना स्पेशल एक्सप्रेस में दो सामान्य श्रेणी के और दो स्लीपर कोच लगाए गए हैं। दोनों ट्रेनों में आठ अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद दोनों ट्रेनों में अब प्रतिदिन 800 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों की भीड़ और आरक्षण की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए समय-समय पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
बता दें, दून से संचालित होने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग यात्रियों द्वारा लगातार उठायी जा रही थी। मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने का प्रस्ताव भी उत्तर रेलवे को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें