फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे और कारतूसों के साथ सरेंडर करने पहुंचे आरोपी ने कही ये बात, सुनकर चौंक गई पुलिस

Wed, 12 Apr 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा निवासी हरीश पर जान लेवा हमला करने के बाद दोनों आरोप‌ियों ने बुधवार को सरेंडर क‌र द‌िया। लेक‌िन इसके बाद जो उन्होंने पुल‌िस के सामने बात कही उसे सुनकर पुल‌िस हैरान रह गई।
विज्ञापन


हरियाणा निवासी हरीश पर जान लेवा हमला अवैध संबंधों की वजह से हुआ था। पुलिस के अनुसार घायल हरीश के आरोपी की बहन से अवैध संबंध थे जिसकी वजह से घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं मंगलौर कोतवाली में आत्मसमर्पण के दौरान आरोपी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जेल से निकलकर फिर उसे गोली मारूंगा। 
 
बता दें क‌ि नौ अप्रैल की रात को उत्तम चीनी मिल में गन्ना डालने आए हरियाणा के सोनीपत के  मेंहदीपुर थाना मुरथल निवासी हरीश पुत्र कर्मवीर को बाइक पर आये दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हरीश का मेरठ में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से मारने का कर दिया ऐलान

पुलिस के अनुसार मुरथल के मेहंदीपुर गांव के रहने वाले हरीश और निखिल एक ही परिवार से हैं। हरीश इस रिश्तेदारी के हिसाब से आरोपी निखिल का चाचा लगता है।

पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध की वजह से आरोपियों ने हरीश पर फायरिंग की थी। बार-बार मना करने के बावजूद हरीश के नहीं मानने पर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

इसके बाद मंगलौर स्थित उत्तम शुगर मिल के यार्ड में आकर हरीश को गोली मार दी, जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर मंगलौर में आत्मसमर्पण करने पहुंचे निखिल ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही जमानत पर आने के बाद हरीश को फिर से मारने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें