फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 22 Aug 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के हिंदूवाला में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक आठ साल का बालक भी शामिल है।
विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह 7:45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जान मोहम्मद (47) पुत्र जीर अली निवासी हिंदू वाला पुलिस चौकी सभावाला के निकट समृद्धि फार्म के पास दूध बेचने के लिए सड़क किनारे बैठा था।

तभी धर्मावाला की तरफ से एक डीसीएम ट्रक नंबर एचआर68ए0790 द्वारा जान मोहम्मद उपरोक्त को टक्कर मार दी जान मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य दोनों लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी सहसपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा कर ट्रक कब्जे में लिया गया है, लेकिन चालक फरार है।

घटना के विरोध में मोहम्मद के परिजनों ने शिमला बाईपास रोड पर घटना स्थल पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की गयी, जिसे पुलिस द्वारा मामला शांत कर खुलवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें