फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 22 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के तबादले निरस्त, नियम विरुद्ध तरीके से थे किए गए

Fri, 05 Jul 2024 11:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

तबादला एक्ट 2017 के प्रावधानों के तहत इन सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इनमें से जो वीपीडीओ नई जगह तैनात हो चुके हैं, उन्हें तीन दिन के भीतर मूल तैनाती जिलों में लौटना होगा।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज विभाग ने 22 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए हैं। निदेशक पंचायती राज निधि यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 22 वीपीडीओ के तबादले अंतरजनपदीय कर दिए गए थे। जबकि नियम के हिसाब से नहीं हो सकते थे।

विज्ञापन


निधि यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला एक्ट 2017 के प्रावधानों के तहत इन सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इनमें से जो वीपीडीओ नई जगह तैनात हो चुके हैं, उन्हें तीन दिन के भीतर मूल तैनाती जिलों में लौटना होगा।

ये भी पढ़ें...Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से जो पंचायती राज निदेशालय में संबद्ध हैं, उनके संबद्धता आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि ये तबादले पिछले साल नवंबर और इस साल मार्च माह में किए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें