फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत

Fri, 05 Jul 2024 10:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उनकी बुरी तरह से पिटाई होती है। 12 वर्षीय बच्ची ने आश्रम में मौजूद अपनी छोटी बहन से भी मारपीट की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर के गांव में निर्धन बच्चों के लिए चल रहे आश्रम से दो बच्चियां सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों को डरा सहमा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


शामली की 12 वर्षीय और दिल्ली की छह वर्षीय, दो बालिकाएं भागकर सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उनकी बुरी तरह से पिटाई होती है। 12 वर्षीय बच्ची ने आश्रम में मौजूद अपनी छोटी बहन से भी मारपीट की बात पुलिस को बताई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand By-Election: भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज करेंगे मंगलौर में सभा, सीएम भी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने दोनों बच्चियों के अलावा आश्रम से शामली वाली बच्ची की बहन को अपने साथ ले लिया है। आश्रम संचालिका के पति को भी हिरासत में लिया गया है। संचालिका के साथ ही बच्चियों के परिजन भी बुलाए गए हैं। एसएसआई मनोज गैरोला का कहना है कि बच्चियों के परिजन आ रहे हैं। यदि वे तहरीर देंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें