प्रदेश में कई रिजार्ट खोलने को करार
निवेश सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार ने महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिजार्ट इंडिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ के निवेश पर करार किया है। यह कंपनी राज्य में अलग स्थानों पर कई रिजॉर्ट बनाने में निवेश करेगी। इससे लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिल सकता है। महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिजार्ट इंडिया लिमिटेड का उत्तराखंड में यह सबसे बड़ा निवेश है।
रोपवे से पर्यटन को मिल सकती है उड़ान
रोपवे से पर्यटन को उड़ान मिलेगी। प्रदेश सरकार की कई पर्यटक स्थलों को रोपवे से जोड़ने की योजना है। जिससे देश दुनिया से आने वाले पर्यटक आसानी से पहुंच सके। रोपवे के क्षेत्र में पोमा ग्रुप के साथ दो हजार करोड़ और उषा ब्रेको के साथ एक हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ है।
स्की रिजार्ट और केबल कार प्रोजेक्ट में 3800 करोड़ का निवेश
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ निवेश पर करार किया है। जिसमें कयान जेट स्की रिजार्ट में 2100 करोड़ और केबल कार प्रोजेक्ट में 1700 करोड़ का निवेश करेगी। स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध औली के अलावा दयारा बुग्याल, मुन्स्यारी में स्की रिजार्ट बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Investors Summit: निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, पीएम समेत कई मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। नए पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं में निवेश होने से पर्यटकों को भी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। -सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री