फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन को बचाने बड़ी गंगा में फिसली, पीछे कूदा युवक, तीनों डूबे

Thu, 21 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (रुड़की)
विज्ञापन
drowned
विज्ञापन
रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र में दो बहनों सहित रिश्तेदारी में आया एक युवक बुधवार शाम गंगा में डूबकर लापता हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बहन का पैर फिसल कर गंगा में बहने लगी।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में उसकी बड़ी बहन और फिर युवक डूबकर लापता हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस रात साढ़े नौ बजे तक तीनों की खोजबीन में जुटे रहे लेकिन पता नहीं चल पाया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।

बाकरपुर निवासी सुदेश की बेटी ज्योति (16) और उसकी 11 वर्षीय बहन विशाखा बुधवार शाम हरियाणा निवासी अपनी मौसी के 18 वर्षीय अजीत कुमार (पुत्र फूल सिंह) के साथ दो किलोमीटर दूर स्थित गंगा किनारे घूमने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी का हाथ पकड़ने में बड़ी खुद को बचा नहीं पाई

विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गंगा के किनारे अचानक विशाखा का पैर फिसल गया और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी बहन ज्योति ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भी गंगा की तेज धारा से खुद को बचा नहीं पाई और वह भी बह गई।

साथ खड़ा अजीत भी इसी प्रयास में डूबकर लापता हो गया। देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में तीनों गंगा में समा गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण गंगा तट की ओर दौड़े। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि जल पुलिस को सूचित किया गया है । लापता दो बहनों और युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें