फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा इंजीनियर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार, खोले कई राज

Fri, 01 Dec 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने होटल के कमरे में खुदकुशी करने वाले इंजीनियर यतीन वर्मा की लाश बाहर फेंकने और साक्ष्य मिटाने के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पकड़े गए जिम संचालक शान मोहम्मद के खिलाफ यतीन को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बागेश्वर के युवा इंजीनियर यतीन वर्मा का गोली लगा शव 27 नवंबर की सुबह न्यू एंपायर सिनेमा के पास पड़ा मिला था।

पहले तो मामला हत्या का लगा था, मगर दो होटल कर्मियों राजकुमार और शत्रुघ्न निवासी सुल्तानपुरके बयान के बाद हत्या को आत्महत्या में तरमीम कर दिया गया था। उन्होंने बताया था कि यतीन ने होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंसने के डर से वे देर रात शव को कमरे से निकालकर सड़क पर फेंक आए थे। सुबूत मिटाने में उनके साथ अमेठी का अखिल भी शामिल था।

पुलिस ने शुक्रवार को फरार तीसरे आरोपी अखिल को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर, बृहस्पतिवार को फूड सप्लीमेंट बेचने के मामले में पकड़े गए जिम संचालक शाह मोहम्मद का यतीन को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान किया गया है।

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर बीबीडी जुयाल ने बताया कि यतीन के सुसाइड नोट में जिम संचालक के यहां से फूड सप्लीमेंट खरीदने की बात कही गई थी। ड्रग्स निरीक्षक की जांच में उसके यहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें