इन टिप्स का ध्यान रखेंगे तो आपका कीचन शानदार रहेगा। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके...
-आमतौर पर बरसात में मसाले खराब हो जाते हैं। इसलिए मसालों को बचाने के लिए आप उन्हें कांच के जार में रखें। उनमें थोड़ा सा नमक मिला दें। नमक मिलाने से उसमें जाले नहीं पड़ेंगे।
-मसालों को बचाने के लिए फ्रिज या फ्रीजर के दरवाजों में भी उन्हें रखत सकते हैं।
-चावल या आटा भी सीलन आने पर खराब होने लगता है। उसमें कीड़े पैदा हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए चावल या आटे के डिब्बे में नीम के पत्ते डाल दें। पत्ते डंडी वाले होंगे तो और बेहतर होगा। इसी तरह दाल को भी कीड़ों से बचाया जा सकता है।